प्रकाशकों के बारे में

हम खुश हैं की हमारे विशेषज्ञ-समर्थिक प्रयास, जंगली संसाधनों को दीर्घकालिक रूप से इस्तेमाल करते हैं। © एड्रिअन  लोम्बारड
हम खुश हैं की हमारे विशेषज्ञ-समर्थिक प्रयास, जंगली संसाधनों को दीर्घकालिक रूप से इस्तेमाल करते हैं। © एड्रिअन लोम्बारड

यह साइट 'इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर' (IUCN) संगठन ने बनाई है। इस संगठन की स्थापना १९४८ में हुई थी और आज ११०० से अधिक गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ ८४ राज्य IUCN के सदस्य हैं। IUCN संयुक्त राष्ट्र महासभा में एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो जैव विविधता, प्रकृति संरक्षण और सतत प्राकृतिक संसाधन उपयोग के लिए विशेषज्ञता रखती है।

 

इस साइट का सूत्र पहले अंग्रेजी में लिखा गया था और इसके बाद यह ५०० विशेषज्ञों के द्वारा अलग अलग भाषाओं में अनुवादित किया गया। यह विशेषज्ञ IUCN की परिस्तिथिक तंत्रों के प्रबंध और सतत उपयोग करने वाले संघ के सदस्य हैं। यह संघ पारिस्थितिकी तंत्रों का प्रबंध करने वाली कमीशन का हिस्सा है और यह कमीशन IUCN की ६ कमीशनों में से एक है। इस साइट के लिए ज्ञान हमारे करीबी संघ 'सस्टेनेबल यूज़ एंड लाइवलीहुड्स' के साथ इकठ्ठा किया गया है। यह संघ 'स्पीशीज़ सर्वाइवल कमीशन' (इसकी 'रेड लिस्ट' के लिए जाना जाता है) और 'पर्यावरण, आर्थिक और सामजिक नीति कमीशन' ने मिल कर स्थापित किया है। इस साइट के अनुषंगी भाग अलग अलग छेत्रों और देशों में वहां के सम्बंधित विशेषज्ञों के द्वारा चलाये जा रहे हैं।

 

हम आशा करते हैं की इस साइट को पड़के आपकी समझ बढ़ेगी प्राकृतिक दुनिया के बारे में और उन विभिन्न समूहों के बारे में जो वन्य जीवों को विशेष योगदान देने से जुड़े हुए हैं। हमनें आपको अन्य साइटों में आपकी भाषा में इन विषयो के ऊपर जानकारी और पृष्ठभूमि भी प्रदान करी है। कृपया अपनी सोच को प्राकृतिक सुरक्षा में हुई प्रगति के लिए खोलें, ताकी सफल विचार और प्रयास अधिक व्यापक रूप से फैल सकें। हम आपको प्रोत्साहित करते हैं की, यह ज्ञान जो दुनिया भर से प्राप्त हुआ है, इसे अपनी स्तिथि पर लागू करें।

इन पृष्ठों पर लिखे हुए विषयों का लक्ष्य है: